Rohit Sharma Birthday Special: इन दो महीनों में और ज़्यादा खूंखार हो जाते हैं रोहित शर्मा, जानिए क्या है वजह - News Summed Up

Rohit Sharma Birthday Special: इन दो महीनों में और ज़्यादा खूंखार हो जाते हैं रोहित शर्मा, जानिए क्या है वजह


Rohit Sharma Birthday Special: इन दो महीनों में और ज़्यादा खूंखार हो जाते हैं रोहित शर्मा, जानिए क्या है वजहनई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। जब से रोहित शर्मा को वनडे में ओपनिंग की ज़िम्मेदारी दी गई तभी से वो एक अलग तरह के बल्लेबाज़ बनकर उभरे हैं। इसमें कोई शक़ नहीं कि टीम इंडिया के हिटमैन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और करीब 50 के एवरेज के साथ लगातार बल्लेबाज़ी करते रहे। इसी दौरान रोहित ने कई दफा 150 का स्कोर पार किया। वहीं तीन बार 150 के अपने स्कोर को डबल सेंचुरी में बदला। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज यानि कि 30 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।इसी सब के बीच रोहित शर्मा के बारे में एक बात ग़ौर करने वाली है। वो ये है कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर ऐसे महीने हैं जब रोहित के बल्ले से सबसे ज़्यादा रन निकलते हैं। रोहित ने इन महीनों में करीब 32 वनडे पारियां खेंली और 71.86 की औसत से 2,012 रन बनाए। 21 शतकों में 8 शतक इन्हीं 32 पारियों में बने हैं।नवंबर-दिसंबर से है ऐसा रिश्तावनडे की बात करें तो रोहित के दोहरे शतकों का भी नवंबर और दिसंबर से खास रिश्ता है। मज़े की बात यह है कि इनमें से दो तो रोहित ने नवंबर के महीने में लगाए, जबकि अपने करियर की तीसरी डबल सेंचुरी दिसंबर में लगाई।35 गेंदों में टी-20 शतक का रिकॉर्ड भी दिसंबर में'हिटमैन' ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 में 35 गेंदों में शतक (43 गेंदों में 118 रन) जड़ दिया था। इसी के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर के सबसे तेज़ शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी।टेस्ट करियर के तीनों शतक नवंबर मेंरोहित ने अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में लगातार दो शतक अपने नाम किए। और ये दोनों शतक नवंबर में ही बने। इसके अलावा 2017 में उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी नवंबर में ही आया।दिसंबर में ही शादी के बंधन में बंधे रोहित-रीतिकाइतना ही नहीं, दिसंबर (13 दिसंबर 2015) के महीने में ही रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह शादी के बंधन में बंधे थे। रोहित ने वनडे का तीसरा दोहरा शतक अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ पर लगाया था। उस डबल सेंचुरी के दौरान मोहाली के स्टेडियम में मौजूद रीतिका काफी इमोशनल हो गई थीं।Posted By: Rajat Singh


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */