Lok Sabha Election 2019: पिलानिया और पुनिया कांग्रेस में शामिल हुएराष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के पूर्व विधायक नवीन पिलानिया और जयपुर डेयरी के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश पुनिया सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में जयपुर के कोटपुटली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद थे। पिलानिया जयपुर जिले के आमेर से एक बार विधायक रहे है।नवीन पिलानिया के पिता ज्ञानप्रकाश पिलानिया भाजपा से एक बार राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहे है। दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पुनिया को फायदा मिल सकता है।Posted By: Preeti jha
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 08:26 UTC