Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 02:09 PM ISTप्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैघटना पुणे के सहयोगनगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की हैपुणे. यहां चुनावी ड्यूटी में गई एक महिला टीचर का गर्भपात हो गया। जिसके बाद नाराज पति ने ड्यूटी लगाने वाले प्रिंसिपल की बुरी तरह से पिटाई कर दी। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है पूरा मामला? घटना पुणे के सहयोगनगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की है। महिला की पहचान सीमा भीलो राठौड़ के रूप में हुई है। आरोप के मुताबिक, महिला के पति रिशा मलेश चव्हाण और ने अपने एक साथी अनिल जाधव के साथ मिलकर प्रिंसिपल एकनाथ सोपर्णो अंबावले की बुरी तरह से पिटाई कर दी।इसलिए हुआ महिला का गर्भपातचिखाली पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी सोंटाक्के ने कहा कि प्रिंसिपल ने महिला को बुलाकर उससे लंबित मतदाता पर्चियों के संबंध में पूछताछ की थी। कुछ इलाकों में मतदाता पर्चियों का वितरण बाकी था। बूथ लेवल ऑफिसर होने के नाते यह काम महिला को करना था। इसी के वितरण के दौरान ही उसका गर्भपात हो गया।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 08:15 UTC