Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 02:16 PM ISTपांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान, 674 उम्मीदवार मैदान मेंएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 668 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण कियाइस चरण में औसत संपत्ति 2.57 करोड़ रुपए; 40% उम्मीदवार 5वीं-12वीं पासनई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को मतदान होना है। इस चरण में 126 यानी 19% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 95 यानी 14% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 184 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं।पूनम के पास 193 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे 674 में से 668 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है।नौ प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे मामले शामिल हैं। छह उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वे आपराधिक मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। तीन उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चल रहा है। 21 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। पांच उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। पांच प्रत्याशियों के खिलाफ नफरतभरे बयान देने का मामला लंबित है।पांचवां चरण: किस दल के कितने दागी उम्मीदवारपार्टी कुल उम्मीदवार कितने दागी कितनों पर गंभीर आपराधिक केस भाजपा 48 22 19 कांग्रेस 45 14 13 बसपा 33 9 7 सपा 9 7 7 निर्दलीय 252 26 18*51 में से 20 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे, जहां एक-एक सीट पर तीन या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे।184 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादाएडीआर ने जिन 668 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 184 यानी 28% प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। भाजपा के 48 उम्मीदवारों में 38 यानी 79% और कांग्रेस के 45 में से 32 यानी 71% उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 33 में से 17 और सपा के नौ में से आठ उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ से अधिक बताई है। 31 निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं। इस चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.57 करोड़ है।पार्टी कुल उम्मीदवार औसत संपत्ति (करोड़ रु. में) भाजपा 48 6.91 कांग्रेस 45 8.74 बसपा 33 3.32 सपा 9 31.57चौथे चरण के तीन सबसे अमीर उम्मीदवारउम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) कुल संपत्ति (करोड़ रु. में) पूनम सिन्हा सपा लखनऊ (उप्र) 193 विजय कुमार प्रगतिशील मोर्चा सीतापुर (उप्र) 177 जयंत सिन्हा भाजपा हजारीबाग (झारखंड) 77*इस चरण में तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति शून्य बताई है।सबसे कम आय वाले 3 उम्मीदवारउम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) संपत्ति रिंकु कुमार पीपीआई दौसा (राजस्थान) 1000 द्वारका प्रसाद बसपा दौसा (राजस्थान) 1000 बाबूलाल कौल अधिकार विकास पार्टी रीवा (मप्र) 1200*इस चरण में 272 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ऊपर देनदारी बताईतीन सबसे ज्यादा देनदारी वाले उम्मीदवारउम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) देनदारी (करोड़ रु. में) रफीक मंडेलिया कांग्रेस चूरू (राजस्थान) 46 पूनम सिन्हा सपा लखनऊ (उप्र) 28 जयंत सिन्हा भाजपा हजारीबाग (झारखंड) 19पांचवें चरण में 12% महिला उम्मीदवारइस चरण में 40% यानी 264 उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास हैं। जबकि, 52% यानी 384 उम्मीदवारोंं ने स्नातक या उससे ज्यादा पढ़ाई की है। 43 उम्मीदवारों ने बताया कि वे केवल शिक्षित हैं, जबकि छह ने खुद को निरक्षर बताया है। पांचवें चरण में 79 यानी सिर्फ 12% महिला उम्मीदवार हैं।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 08:12 UTC