ness wadia sentenced: ड्रग्स रखने के लिए जापान की अदालत ने नेस वाडिया को सुनाई 2 साल की सजा - ness wadia sentenced to 2-year jail term in japan over possession of drugs claims reports - News Summed Up

ness wadia sentenced: ड्रग्स रखने के लिए जापान की अदालत ने नेस वाडिया को सुनाई 2 साल की सजा - ness wadia sentenced to 2-year jail term in japan over possession of drugs claims reports


Spokesperson, The Wadia Group on Ness Wadia sentenced to 2-yr jail term in Japan for drugs possession: Ness Wadia i… https://t.co/gjrJs4GGdl — ANI (@ANI) 1556614794000बिजनसमैन और किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के अपराध में जापान की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। वाडिया पर इसी साल मार्च में जापान यात्रा के दौरान 25 ग्राम ड्रग्स रखने के कारण हिरासत में लिया गया था। हालांकि, वाडिया जापान से लौटने के बाद फिलहाल भारत में हैं।फाइनैंशल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 'नेस वाडिया ने जापान में कुछ दिन हिरासत में भी बिताए थे। यह अवधि कितनी थी, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। जापान के सपोरो जिले की कोर्ट ने वाडिया को यह सजा सुनाई। हालांकि, यह सजा 5 साल तक के लिए स्थगित है।' फिलहाल नेस वाडिया की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।डिटेंशन के बाद वाडिया भारत लौट आए और तब से अब तक वह जापान नहीं गए हैं। कारोबार की दुनिया में वाडिया ग्रुप का बड़ा नाम है। बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे बर्मन ट्रेडिंग, बिस्कुट की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज समेत गो एयरवेज भी इसी समूह का है। ग्रुप की कंपनियों की कुल संपत्ति 13.1 अरब डॉलर के करीब है।जापान के कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वाडिया ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि नेस वाडिया भारत में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि जजमेंट साफ है। यह सस्पेंडेड सजा है। इससे नेस वाडिया की जिम्मेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक वाडिया मार्च में जापान के होक्काइदो आईलैंड के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास 25 ग्राम ड्रग्स मिली थी। नेस छुट्टियां बिताने जापान गए थे। इससे पहले 2014 में नेस वाडिया पर प्रीति जिंटा ने दुर्व्यवहार करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। नेस और प्रीति लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं।


Source: Navbharat Times April 30, 2019 08:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */