बाराबंकी की सियासत को करीब से जानने वाले रिजवान मुस्तफा का मानना है कि यादव, कुर्मी, रावत, मुसलमान और गठबंधन का वोट राम सागर को मिल सकता है. सपा—बसपा का का वोट डबल हो गया लगता है, जिसका फायदा राम सागर को मिलने की सम्भावना तो दिखती है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट पुनिया को भी मिल रहा है और राम सागर को भी. पुनिया को अपने काम, अपने व्यवहार का फायदा मिल रहा है, लेकिन गठबंधन के समीकरण उनके लिये चुनौती बन रहे हैं. हालांकि क्षेत्र में घूमने पर पता चलता है कि यहां भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है.
Source: NDTV April 30, 2019 08:37 UTC