Priyanka Gandhi in Ambala: दिनकर की कविता के साथ प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला, 'मेरे शहीद पिता का अपमान किया है' - priyanka gandhi attacks on narendra modi in ambala haryana - News Summed Up

Priyanka Gandhi in Ambala: दिनकर की कविता के साथ प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला, 'मेरे शहीद पिता का अपमान किया है' - priyanka gandhi attacks on narendra modi in ambala haryana


#WATCH Priyanka Gandhi:Desh ne ahankaar ko kabhi maaf nahi kiya,aisa ahankaar Duryodhan mein bhi tha,jab Bhagwan Kr… https://t.co/7f0eRFjZqf — ANI (@ANI) 1557221405000पीएम नरेंद्र मोदी की खुली चुनौती, राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़े कांग्रेसXपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहने पर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हो गई है। राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका गांधी ने हरियाणा के अंबाला में रैली के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता का जिक्र किया। वहीं, दुर्योधन से पीएम मोदी की तुलना पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल की रैली में बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि प्रियंका ने मोदी की तुलना दुर्योधन से की। दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है, 23 मई (काउंटिंग) को साबित हो जाएगा।प्रियंका गांधी ने कहा, 'चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है।' उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव किसी एक परिवार के बारे में नहीं है, ये उन सभी परिवार के बारे में हैं जिनकी उम्मीदें और आशाएं इस प्रधानमंत्री ने पूरी तरह तोड़ दी है। (प्रियंका ने कहा, 'देश का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है लेकिन देश ने कभी अहंकार करने वाले को माफ नहीं किया है। इतिहास इसका गवाह है, महाभारत में भी जब श्रीकृष्ण दुर्योधन को समझाने गए थे तो दुर्योधन ने उन्हें ही बंदी बनाने की कोशिश की थी।' प्रियंका ने इसी पर रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता सुनाई, 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे।'प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमारे देश की जनता में बहुत विवेक है, यह विवेक नया नहीं है, यह सदियों पुराना विवेक है। आप देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकते, कांग्रेस ये चुनाव मुद्दों पर लड़ रही है।' बता दें कि पीएम मोदी ने एक रैली में राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था, जिसपर राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी थी।राहुल ने कहा था, 'मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। सप्रेम और झप्पी के साथ- राहुल।' इस मुद्दे पर फिर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उन्होंने गलतबयानी की है तो वह राजीव गांधी के मुद्दे पर चुनाव लड़ ले। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस में दम है तो वह दिल्ली, भोपाल और पंजाब में राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाए।


Source: Navbharat Times May 07, 2019 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */