GOT season 8 : चौथे एपिसोड में हुई इतनी बड़ी गलती, आपने पकड़ी क्या? सोशल मीडिया पर बना मजाकनई दिल्ली,जेएनएन। Game of Thrones का सीजन 8 अभी चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में भारतीय इसे पसंद भी कर रहे हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन का चौथा एपिसोड भी रिलीज हो गया। इस एपिसोड की चौंकाने वाले सीन और ड्रैगन की मौत के साथ ही एक गलती की वजह से बातें की जा रही हैं। दरअसल एक सीन में टेबल पर एक कॉफी का कप नजर आ रहा है, जिसे बहुत बड़ी गलती माना जा रहा है।इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी लोग ट्वीट कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि लग रहा है कि विंटरफेल में भी 'स्टारबक्स' खुल गया है। ये उस वक्त होता है जब एपिसोड की शुरुआत में सभी व्हाइट वॉकर्स से लड़ाई के अंत को सेलिब्रेट कर रहे होते हैं, तभी डेनेरिस के आगे टेबल पर एक कॉफी कप नजर आ जाता है, जिसे स्टारबक्स का बताया जा रहा है। हालांकि कई वेबसाइटों ने इसका खंडन किया है कि यह किसी और कंपनी का कप है और स्टारबक्स का कप नहीं है।यह शूटिंग से पहले टेबल पर रखा था और इस पर किसी का ध्यान नहीं दिया और फाइनल वीडियो में भी यह दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर गेम्स ऑफ थ्रोन्स के इस सीन का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इस सीन के सामने आने के बाद अब यूजर्स फोटो एडिट करके भी इसके मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म के सीन में स्टारबक्स का कॉफी हाउस बनाते हुए ऐसे मजाक बनाया है।देखते हैं यूजर्स किस तरह के ट्वीट कर रहे हैं :The latest unexpected #GameofThrones cameo is a Starbucks Cup 😫pic.twitter.com/YB5NHMO5Ip — Fandom (@getFANDOM) May 6, 2019When Starbucks Cup showes up in Winterfell #GameOfThrones pic.twitter.com/N1ddkQxlar — Ashlee Batts (@AshleeBatts) May 6, 2019They took 2 years to shoot 6 episodes and left a Starbucks cup in a scene 💀 #GameofThrones pic.twitter.com/byCjomSoah — Dylan (@DylansRawTake) May 6, 2019I found where she got the Starbucks cup from #GameofThrones pic.twitter.com/cstnDTwnrV — Charly (@Charly86603169) May 6, 2019लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 09:22 UTC