Business News: चांदी के वायदा भाव में नरमी - silver futures down - News Summed Up

Business News: चांदी के वायदा भाव में नरमी - silver futures down


नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी की कीमत 0.06 प्रतिशत टूटकर 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 23 रुपये या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। इसमें 23,545 लॉट के लिये कारोबार हुआ। कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक बाजार में कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी के दाम में नरमी आयी। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.92 डालर प्रति औंस पर पहुंच गयी।


Source: Navbharat Times May 07, 2019 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */