Panna News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के अवसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस क्रम में नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के तत्वाधान एवं जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर के नेतृत्व में छत्रसाल कॉलेज पन्ना से गांधी चौक होते हुए महेन्द्र भवन तक माय भारत-माय वोट के संदेश के साथ मेरा युवा भारत से जुडे युवक-युवतियों द्वारा बैनर एवं तख्ती के माध्यम से नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली एवं पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. चतुर्वेदी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए मतदाताओं को माई भारत मतदाता बैच लगाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। पदयात्रा रैली में लगभग 200 युवाओं ने सहभागिता की।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:20 UTC