Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान की अध्यक्षता में 30 जनवरी 2026 को खोरा एवं जिगनी पंचायत में कांग्रेस पंचायत का गठन एवं मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर धरना दिया गया। धरमपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामबहोरी लोधी के द्वारा खोरा ग्राम पंचायत में कांग्रेस पंचायत कमेटी के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जगदीश यादव के द्वारा जिगनी पंचायत में कांग्रेस पंचायत कमेटी गठन का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, जिला प्रभारी जिला निर्वाचन कांग्रेस कमेटी राजबहादुर पटेल, अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश जाटव, हसीब रिंकू खान, अनीस पिंकू सिद्दकी, नदीम, रामबहोरी लोधी, उद्रेशी प्रसाद लोधी, राम विशाल लोधी, हीरालाल पहलवान, लालू रैकवार, रामरतन प्रजापति, महेंद्र सिंह, रमाशंकर, वीरेंद्र सिंह, रिजवान खान, राम बहादुर लोधी, जगदीश यादव, रामराज लोधी, लखन लोधी, विश्वनाथ यादव, पैसनी अहिरवार, राजा मिश्रा, रामचरण प्रजापति, राजू यादव, वृंदावन प्रजापति, महेश अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:11 UTC