Amravati News राज्य सरकार ने फरवरी में मियाद ख़त्म हो रही अमरावती संभाग की 2,451 ग्रामपंचायतों पर तत्काल चुनाव नहीं करवाकर सभी संबंधित ग्रामपंचायतों में प्रशासक नियुक्ति का बड़ा निर्णय लिया है। जिससे अब उन सभी ग्रापं में सरपंचों की कुर्सी खाली होकर प्रशासक ही ग्राम का कामकाज संभालेंगे। यह कदम ग्रामीण प्रशासन में बदलाव और पंचायत चुनावों की लंबी देरी को देखते हुए उठाया होने का दावा प्रशासनिक अधिकारियों ने किया है।नए प्रशासनिक आदेश के अनुसार अब जनवरी से दिसंबर के बीच जिन ग्रामपंचायतों की अवधि समाप्त हो रही है, वहां चुनाव कराए बिना प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।यह प्रक्रिया 14 अगस्त 2020 के शासन निर्णय के अनुसार लागू की जाएगी। ग्रामविकास विभाग के अपर सचिवों ने संबंधित आदेश सभी जिल्हाधिकारियों और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को भेज दिए हैं। इस निर्णय के बाद ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज अब सरकारी अधिकारियों द्वारा संचालित होगा और चुनावी राजनीति की गर्माहट फिलहाल ठंडी होगी।
Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:00 UTC