Panna News: अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण - News Summed Up

Panna News: अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण


Panna News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में लॉजिकल डिस्पेन्सी के निराकरण के लिए पन्ना जिले में विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिरिक्त एईआरओ को निर्धारित प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपादन के दृष्टिगत आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पन्ना अखिलेश प्रजापति द्वारा अतिरिक्त ईआरओ को आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुक्रम में निर्धारित गतिविधियों के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही गंभीरतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नियम निर्देशों की जानकारी प्रदान कर दायित्वों और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */