PM मोदी और शाह आचार संहिता मामला: कांग्रेस की याचिका पर अब 8 मई को सुनवाई करेगा SC - News Summed Up

PM मोदी और शाह आचार संहिता मामला: कांग्रेस की याचिका पर अब 8 मई को सुनवाई करेगा SC


नई दिल्ली,माला दीक्षित। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमीत शाह को चुनाव आयोग द्वारा क्लीन चीट दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 8 मई का तारीख दी है। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दायर की थी। उन्होंने दोनों नेताओं पर चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने और पक्षपात का आरोप लगाया है। साथ ही कोर्ट से गाइड लाइन तय करने की भी मांग की गई है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ पिछली सुनवाई के दौरान अचार संहिता उल्लंघन के मामला में चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा था कि वो 6 मई तक इसका निपटारा करें।हाल ही में (3 मई) चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको नांदेड में और वाराणसी में उनके भाषण के लेकर उन्हें क्लिन चीट दे दी थी। बता दें कि चुनाव आयोग को रणदीप सुरजेवाला की ओर से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत को खारिज कर दिया था। सुरजेवाला ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने वाराणसी में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाया था।इसके साथ ही आयोग ने अन्य शिकायतों पर सुनवाई करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पश्चिम बंगाल और नागपुर में दिए गए भाषणों को भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानने से इन्कार कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार दोनों ही नेताओं ने भाषण के कॉपी मंगवाकर पढ़ने और गहन अध्ययन के बाद यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ 11 शिकायतें की दर्ज करवाई गई थीं। उनमें से छह मामलों पर चुनाव आयोग ने फैसला दे दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ कथित आचार सहिंता उल्लंघन मामले में कार्रवाई नहीं की है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran May 06, 2019 05:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */