खास बातें सैक्रेड गेम्स का टीजर नए लुक में पंकज त्रिपाठी अबूझ पहेली जैसा वीडियोसैक्रेड गेम्स (Sacred Games) का पहला टीजर इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है. पिछले साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स (Sacred Games) का पहला सीजन भारत में खूब सुर्खियों में रहा. पंकज त्रिपाठी का लुक काफी अतरंगी है और सस्पेंस पैदा कर रहा है कि आखिर क्या नया देखने को मिलने वाला है. 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन की कहानी सरताज सिंह (सैफ अली खान) की शहर को बचाने की लड़ाई और गणेष गायतुंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को मुंबई के सबसे बड़े डॉन के पद को कायम रखने के लिए मिलने वाली और बड़ी चुनौतियों का सामना करने से शुरू होगी. आकर्षक गुरूजी (पंकज त्रिपाठी) को पहले सीजन में गायतुंडे के तीसरे बाप के रूप में दिखाया गया था.
Source: NDTV May 06, 2019 05:48 UTC