नोएडा, 11 जून (भाषा)। विवाह ना होने से परेशान एक युवक ने सोमवार की रात को पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना फेज- 3 के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 123 में रहने वाले विनोद (23 वर्ष) की शादी नहीं हुई थी जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात को विनोद ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source: Navbharat Times June 11, 2019 08:00 UTC