ICC World Cup 2019 Ind vs NZ: चिंता में टीम इंडिया, मैच से पहले होगा चोटिल शिखर धवन का स्कैन - News Summed Up

ICC World Cup 2019 Ind vs NZ: चिंता में टीम इंडिया, मैच से पहले होगा चोटिल शिखर धवन का स्कैन


ICC World Cup 2019 Ind vs NZ: चिंता में टीम इंडिया, मैच से पहले होगा चोटिल शिखर धवन का स्कैननई दिल्ली, पीटीआइ। ICC World Cup 2019 Ind vs NZ: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में धमाकेदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार को मजबूत न्यूजीलैंड से होना है। इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर भी आई है, टीम के तीसरे मैच में तूफानी ओपनर शिखर धवन का खेलना अभी पक्का नहीं है।आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में शिखर धवन चोटिल हो गए थे और फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतर सके थे। खबरों के मुताबिक धवन के उंगूठे का मंगलवार को एक स्कैन किया जाएगा।भारत-ऑस्ट्रेलिया महामुकाबले में शिखर धवन ने अपना 17वां वनडे शतक जड़ा और टीम की जीत की नींव रखी। उनकी इसी पारी के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच अपने नाम किया लेकिन जीत का ये हीरो चोटिल हो गया।नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर शिखर धवन के बायें हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी जिसके लिए उनका इलाज चल रहा है। मैच के दौरान भी फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ब्रेक के दौरान उनकी जांच करते रहे। धवन 109 गेंद में 117 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे थे। उनके अंगूठे पर टेप लगा हुआ था और ऐहतियातन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उन्होंने फील्डिंग नहीं की। रविंद्र जडेजा उनकी जगह फील्डिंग करने उतरे थे।ICC World Cup 2019 IND vs NZ: रद्द हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड मैच, नॉटिंघम में हो रही है लगातार बारिशधवन की ये चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में मंगलवार के बाद ही पता चल पाएगा। टीम के फिजियो रिपोर्ट्स आने के बाद ही फैसला करेंगे कि धवन अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं। वहीं, टीम इंडिया भी यही उम्मीद करेगी कि यह सिर्फ मामूली सूजन हो जो एक-दो दिन में ठीक हो जाए।इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */