खास बातें युवराज सिंह ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने दिया रिएक्शन युवराज सिंह के जज्बे को किम शर्मा ने किया सलामयुवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह को क्रिकेट जगत के साथ ही कई फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं और उनके जज्बे को सलाम किया. युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) ने भी ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) का युवराज सिंह के लिए यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. युवराज सिंह के संन्यास पर ट्वीट करते हुए किम शर्मा (Kim Sharma) ने लिखा 'खूब अच्छा खेला युवराज सिंह, खेल के दौरान बने कुछ यादगार लम्हों को बनाने के लिए एक स्टैंडिंग ओवेशन.
Source: NDTV June 11, 2019 07:45 UTC