Nagpur News: मिहान में महंगी हो सकती है बिजली, अगले तीन वित्तीय वर्ष तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव - News Summed Up

Nagpur News: मिहान में महंगी हो सकती है बिजली, अगले तीन वित्तीय वर्ष तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव


Nagpur News मिहान क्षेत्र में बिजली महंगी हो सकती है। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमएडीसी ) ने वित्तीय वर्ष 2026-27, 2027-28, 2028-29 और 2029-30 के लिए संशोधित बिजली टैरिफ लागू करने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी ) के समक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि वित्तीय घाटे की भरपाई के लिए टैरिफ में बदलाव जरूरी है। एमएडीसी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 तक का जो राजस्व अंतर बचा है, उसे 2027-28 तक वसूलने की योजना है। इसके लिए टैरिफ संरचना में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है।3 बड़े प्रस्ताव... होंगे असरदारतीन साल में 26% तक बढ़ोतरीप्रस्ताव के मुताबिक औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर करीब 4.43 रुपए प्रति यूनिट से बढ़कर 2027-28 में 5.60 रुपए प्रति यूनिट तक जा सकती है। यानी तीन साल में करीब 26.4% तक बढ़ोतरी संभव है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए 2026-27 में बिजली दर लगभग 6.01 रुपए प्रति यूनिट प्रस्तावित की गई है। वहीं व्हीलिंग चार्ज 0.93 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 1.06 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।कंपनी के अनुमान के अनुसार 2026-27 में रिटेल कॉस्ट ऑफ सप्लाई करीब 6.01 रुपए प्रति यूनिट रहेगी, जो 2027-28 में बढ़कर लगभग 6.50 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच सकती है।24 मार्च को ई-पब्लिक हियरिंगएमईआरसी ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए एमएडीसी को सार्वजनिक नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत उद्योगों और अन्य उपभोक्ताओं से 20 मार्च 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। उपभोक्ता एमईआरसी की वेबसाइट पर ‘ई-पब्लिक कंसल्टेशन’ के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं। इस मामले में 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-पब्लिक हियरिंग होगी, जिसमें उपभोक्ता अपनी आपत्ति और सुझाव रख सकेंगे। बिजली दरों में बढ़ोतरी का असर यहां के उद्योगों, कमर्शियल प्रतिष्ठानों और ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर पड़ सकता है।


Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 19:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */