'एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाएगा...', ईरान-इजरायल युद्ध का 11वां दिन, अब तक क्या-क्या हुआ? - News Summed Up

'एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाएगा...', ईरान-इजरायल युद्ध का 11वां दिन, अब तक क्या-क्या हुआ?


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध अब 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है कि अमेरिका के अधिकांश लक्ष्य हासिल हो चुके हैं और यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। यह उनके शुरुआती अनुमान से बड़ा बदलाव है, जहां उन्होंने ऑपरेशन के लिए 5 हफ्ते का समय बताया था।होर्मुज स्ट्रेट या तेल ठिकानों पर हमला तो मौत और तबाही ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान खाड़ी में तेल के ठिकानों या होर्मुज जलडमरूमध्य को निशाना बनाता है, तो तेहरान को मौत, आग और तबाही का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में अमेरिका 20 गुना ज्यादा जोर से हमला करेगा।तेल की कीमतों में उथल-पुथल ट्रंप के बयानों के बाद तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सोमवार सुबह तेल की कीमतें 6 साल की सबसे बड़ी एक-दिन की तेजी दिखाते हुए $120 प्रति बैरल तक पहुंच गईं। बाद में ये गिरकर $90 से नीचे आ गईं। ईरान ने पहले तेल कीमतों में उछाल को देखकर अमेरिका का मजाक उड़ाया था और इस अभियान को ऑपरेशन एपिक मिस्टेक का नाम दिया। ईरान के हमलों में कमी, लेकिन आज फिर मिसाइलें दागीं ईरानी हमलों की तीव्रता में तेजी से कमी आई है। आज सुबह 9 घंटे के लंबे अंतराल के बाद ईरान ने इजरायल की ओर फिर से मिसाइलें दागीं। शुरू के दिनों में ईरान ने इजरायल, गल्फ देशों और अमेरिकी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ रही है।ईरान का नया सर्वोच्च नेता अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के चुनाव से निराशा जताई है। 56 साल के मोजतबा खामेनेई पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। अली खामेनेई युद्ध के शुरुआती अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए थे। मोजतबा की नियुक्ति को ईरान ने कड़ा संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। ब्रिटेन और NATO की तैयारी ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय पूर्वी भूमध्य सागर में तैनाती के लिए दूसरा जहाज तैयार कर रहा है। आरएफए लाइम बे अब एचएमएस ड्रैगन के साथ शामिल होगा, जो पहले से तैनात है। तुर्की ने बताया कि गठबंधन की रक्षा प्रणालियों ने उसके हवाई क्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया।


Source: Dainik Jagran March 10, 2026 19:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */