NDTV समूह ने 20 करोड़ का लाभ घोषित किया, एक दशक से ऊपर के सबसे अच्छे तीसरी तिमाही के नतीजे - News Summed Up

NDTV समूह ने 20 करोड़ का लाभ घोषित किया, एक दशक से ऊपर के सबसे अच्छे तीसरी तिमाही के नतीजे


NDTV समूह ने पिछले 11 वर्षों की अपनी सर्वश्रेष्ठ तीसरी तिमाही के नतीजे घोष‍ित कर दिए हैं और कंपनी ने 20 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की घोषणा की है. पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 9 करोड़ रुपये का टर्नअराउंड रहा है. एनडीटीवी के टीवी कारोबार ने 10 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है, और यह पिछले 16 सालों में सर्वश्रेष्ठ तिमाही रही. पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में इसका 4 करोड़ रुपये का टर्नअराउंड है. समूह की डि़जिटल शाखा NDTV कन्वर्जेन्स के लिए यह अब तक की बेहतरीन तिमाही रही और उसे 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ.


Source: NDTV February 09, 2021 15:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */