कूड़ा प्रबंधन व पार्कों के विकास पर जोर : सतपाल खरवाल - News Summed Up

कूड़ा प्रबंधन व पार्कों के विकास पर जोर : सतपाल खरवाल


जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : कूड़ा प्रबंधन व पार्कों के विकास पर इन दिनों विष्णु गार्डन वार्ड में ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय निगम पार्षद सतपाल खरवाल बताते हैं कि कूड़ा प्रबंधन व पार्क का विकास दो ऐसे मुद्दे हैं जो सीधे क्षेत्र के लोगों से जुड़े हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों पर ध्यान देना निगम का पहला काम है। अच्छी बात यह है कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विष्णु गार्डन वार्ड में कई कार्य हुए हैं।सतपाल खरवाल बताते हैं कि कूड़ा प्रबंधन तभी सफल हो सकता है जब उसमें क्षेत्र के लोगों की भागीदारी हो। इस कार्य में सामूहिक प्रयास की जरूरत है। क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर निगमकर्मी इस कार्य को कर रहे हैं। अब लोगों ने कूड़ा को घर में अलग अलग हिस्सों में बांटना शुरू कर दिया है, जिससे प्रबंधन का काम काफी आसान हो जाता है। लोग गीले- सूखे, जैविक व अजैविक कूड़े को अलग अलग कर रहे हैं। जहां संभव हो रहा है वहां कूड़े से खाद बनाने को भी जनता को प्रेरित किया जा रहा है। कई लोगों ने इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है। सफाई को लेकर भी अब लोग पहले से अधिक जागरूक हैं। स्वच्छता अभियान का असर अब इसी बात से समझा जा सकता है कि अब लोग घर के अंदर की सफाई के साथ साथ घर के सामने के हिस्से के सफाई का महत्व बखूबी समझते हैं। दूसरों को भी स्वच्छता का महत्व समझाते हैं। क्षेत्र के पार्कों में हरियाली के साथ अन्य जरूरी कार्य भी कराए जा रहे हैं। जहां छतरी की जरूरत थी वहां छतरी लगाए गए। जहां फुटपाथ या चारदीवारी की मरम्मत की जरूरत थी, वे कार्य भी कराए गए। आलम यह है कि अब निगम उद्यान विभाग में विष्णु गार्डन के पार्कों की हरियाली की चर्चा होती है। ऐसा तभी संभव हुआ जब उद्यान विभाग व क्षेत्र के लोगों ने आपस में हाथ मिलाया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 09, 2021 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */