Mumbai की जगह Ahemdabad पहुंच गईं Kriti Sanon, टॉयलेट के बाहर लग गई देखने वालों की भीड़ - News Summed Up

Mumbai की जगह Ahemdabad पहुंच गईं Kriti Sanon, टॉयलेट के बाहर लग गई देखने वालों की भीड़


Mumbai की जगह Ahemdabad पहुंच गईं Kriti Sanon, टॉयलेट के बाहर लग गई देखने वालों की भीड़नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री Kriti Sanon Mumbai Rains के कारण मुंबई के बजाय अहमदाबाद पहुंच गईं। इतना ही नहीं उनकी मुश्किलें उस समय और बढ़ गईं, जब वह चार घंटे हवाई जहाज में ही अटकी रहींl Kriti Sanon हाल ही में फिल्म ‘लुका-छुपी में नजर आई थींlखबरों के अनुसार कृति सनन दिल्ली में एक मैगज़ीन की शूटिंग में व्यस्त थीं और वह बीती रात मुंबई वापस लौटने वाली थीं, लेकिन भारी बरसात के कारण कृति सनन की फ्लाइट को मुंबई की बजाय अहमदाबाद भेज दिया गया। इतना ही नहीं, इन सभी के बीच कृति सनन चार घंटे बिना किसी स्पष्टीकरण के हवाई जहाज में ही फंसी रहीं।गौरतलब है कि कृति को इसके बाद हवाई जहाज से निकालकर अहमदाबाद के एक होटल में ठहराया गया। वह जब एयरपोर्ट से निकल रही थीं तब फैन्स ने उन्हें टॉयलेट के बाहर तड़के घेर लिया। कृति सनन जल्द फिल्म पानीपत में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और अर्जुन कपूर की अहम भूमिका हैंlयह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने सोशल मीडिया पर फिर शेयर की बचपन की फोटो, भाई-बहन के साथ पिता Anil Kapoor भी मौजूदहर वर्ष की तरह इस बार भी मुंबई में बारिश के कारण सामान्य जन-जीवन ठप्प पड़ गया है। इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी हैंl इसके कारण न सिर्फ आम लोगों के बल्कि कई कलाकारों के जीवन पर भी असर पड़ा हैlPosted By: Rupesh Kumar


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 10:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */