India vs Bangladesh Live World Cup 2019: भारत ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी - News Summed Up

India vs Bangladesh Live World Cup 2019: भारत ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी


वर्ल्‍ड कप 2019 (World Cup 2019) के महत्‍वपूर्ण मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एजबेस्टन मैदान पर मंगलवार को बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल किया है. बांग्लादेश ने रुबेल हुसैन और शब्बीर रहमान को अंतिम एकादश में मौका दिया है. भारतीय टीम (Indian Team) को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच 'करो या मरो' की तरह हो जाएगा.


Source: NDTV July 02, 2019 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */