खास बातें चावड़ी बाजार की घटना पर स्वरा भास्कर ने किया कमेंट स्वरा भास्कर ने धार्मिक स्थल में हुए हमले को बताया शर्मनाक सोमवार को मामूली झगड़े ने ले लिया था सांप्रदायिक रूपपुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में हाल ही में हुई घटना पर अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का रिएक्शन आया है. दरअसल, हाल ही में चावड़ी बाजार के लाल कुआं इलाके में एक मामूली से पार्किंग के झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. अब इस मामले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. एक बार फिर स्वरा भास्कर ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखी है.
Source: NDTV July 02, 2019 10:39 UTC