इतने वैल्यूएशन वाली कंपनियां यूनिकॉर्न कहलाती हैं, पेटीएम और जोमैटो भी इसी क्लब में हैंओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ओला की इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस फर्मDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 04:08 PM ISTनई दिल्ली. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी फर्म में जापान के सॉफ्ट बैंक ने 25 करोड़ डॉलर (1725 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। इस निवेश से ओला इलेक्ट्रिक का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर (6900 करोड़ रुपए) हो गया है। वह फ्लिपकार्ट, जोमैटो, पेटीएम और अपनी पेरेंट कंपनी ओला की तरह देश के यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई है। यूनिकॉर्न उन कंपनियों को कहा जाता है जिनकी वैल्यू कम से कम 1 अरब डॉलर हो।रतन टाटा भी ओला इलेक्ट्रिक के निवेशक हैं
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 10:30 UTC