हिमेश रेशमिया ने कार एक्सीडेंट की खबरों को बताया गलत, बोले मैं ठीक हूं - News Summed Up

हिमेश रेशमिया ने कार एक्सीडेंट की खबरों को बताया गलत, बोले मैं ठीक हूं


हिमेश रेशमिया ने कार एक्सीडेंट की खबरों को बताया गलत, बोले मैं ठीक हूंनई दिल्ली, जेएनएन। पॉपुलर स‍िंगर, म्यूजिशियन और एक्‍टर ह‍िमेश रेशमिया को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन इन सभी खबरों को गलत बताते हुए हिमेश ने कहा है कि वे बिल्कुल ठीक हैं।दरअसल हिमेश रेशमिया की कार के एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि हादसा मुंबई पुणे एक्‍सप्रेस वे पर हुआ। खबरें थीं कि हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। लेकिन हाल ही में हिमेश ने एक्सीडेंट की खबरों को गलत बताते हुए इस बात की क्लीअर किया है कि उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। वे बिल्कुल ठीक हैं।आपको बता दें कि हिमेश रिएलिटी शो सुपर स्टार सिंगर को जज कर रहे हैं। इससे पहले वे कई रिएलिटी शो जज कर चुके हैं। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। रियलिटी शोज को जज करने के अलावा हिमेश फिल्मों में भी सक्रिय हैं। हिमेश अपकमिंग फिल्म अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी और गुडन्यूज के म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं।यह भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश पर Amitabh Bachchan ने ली चुटकी, रोड पर नाव चलाने की कर रहे हैं बातPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */