कीचड़ में घुस गया था विमान का पहियासोमवार की सुबह शुरू हो पाया रनवेDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 03:39 PM ISTसूरत. सूरत एयरपोर्ट पर इमारती बाधाओं के कारण सिटी एंड पर रनवे का 615 मीटर हिस्सा बंद होने से रविवार को बड़ा हादसा होते- होते बच गया। भोपाल फ्लाइट सूरत एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग के दौरान फिसल गई थी और रनवे एंड सेफ्टी एरिया (रेसा) से आगे निकल कर कीचड़ में रुकी थी। क्रू सहित इसमें 47 यात्री थे।रनवे की कुल लम्बाई 2905 मीटरसूरत एयरपोर्ट के रनवे की कुल लंबाई 2905 मीटर है। इसमें से 2290 मीटर पर ही ऑपरेशन होता, क्योंकि सिटी एंड पर 615 मीटर रनवे बंद किया गया है। जब तक इमारती बाधाओं को नहीं हटाया जाता, इस हिस्से को खोले जाने की कोई संभावना नहीं है। सिटी एंड पर रनवे के बंद हिस्से का हल निकालने के लिए डूमस एंड पर रनवे को 800 मीटर बढ़ाने का प्रस्ताव है, लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से अभी केवल 260 मीटर रनवे ही विस्तार करने पर विचार हो रहा है। इसमें ओएनजीसी की पाइप लाइन अड़चन आ रही है।घटना का निरीक्षणसोमवार सूरत एयरपोर्ट पर डीजीसीए के अधिकारियों ने इस घटना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट के फिसलने की वजह समझी। इसकी रिपोर्ट बनाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपेंगे।डीजीसीए के सामने बोला पायलटसोमवार को स्पाइस जेट की भोपाल फ्लाइट का पायलट डीजीसीए के समक्ष हाजिर हुआ। उसने बताया कि भारी बारिश में कम विजिबिलिटी के कारण एटीसी टॉवर से उचित सूचना नहीं मिल पा रही थी। यह भी नहीं पता चल सका कि रनवे का 615 मीटर हिस्सा ब्लॉक है। इसी से कन्फ्यूजन हुआ और टच डाउन सही जगह नहीं हो पाया। इमरजेंसी ब्रेक अप्लाई नहीं किया, इससे प्लेन फिसलकर आगे जाकर रुका।शारजाह एयरपोर्ट पर खड़ी रही फ्लाइट, 15 घंटे लेट आईरविवार रात 8.20 से सोमवार सुबह 4 बजे तक रनवे बंद रहा {आने-जाने वाली 8 फ्लाइट के यात्री फंसे रहे।इंडिगो की गोवा-सूरत, स्पाइस जेट की गोवा-सूरत, स्पाइस जेट की दिल्ली-सूरत फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट हुईंएयर इंडिया की दिल्ली -सूरत फ्लाइट को वडोदरा में लैंड कराया गया।सूरत से दिल्ली जाने वाली 3 फ्लाइट, जबकि कोलकाता जाने वाली एक फ्लाइट के यात्री टर्मिनल पर ही फंसे रहे। ।सोमवार सुबह स्पाइस जेट की सूरत गोवा फ्लाइट रद्द रही।शारजाह से रविवार रात 11.30 बजे सूरत आने वाली इंटरनेशल फ्लाइट नहीं आ सकी।शारजाह फ्लाइट सोमवार दोपहर 2 बजे सूरत पहुंची।2014 से अब तक रनवे पर हुई ये घटनाएं6 नवंबर 2014 को स्पा इस जेट फ्लाइट से भैंस टकराई।19 अगस्त 2016 को लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान असंतुलित होकर टेढ़ा हुआ।4 अक्टूबर 2017 को रनवे पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान फिसल कर रेसा एरिया में गया।30 जून 2019 को स्पाइस जेट की भोपाल फ्लाइट रनवे पर लैंडिंग के वक्त कम विजिबिलटी से फिसलकर कारेसा एरिया के आगे कीचड़ में रुका।कान बंद हो गए थे, सिर में भी दर्द होने लगा थाफ्लाइट में बैठे यात्री मनोज देसानी ने बताया कि तेज बारिश थी, हमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक झटका लगा, सभी एक-दूसरे पर गिरने लगे। कान बंद हो गए थे। एक घंटे तक हमें भीतर ही रहने को कहा गया था। उसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने सिर दर्द की दवा दी गई। एक अन्य यात्री हरीश वीधानी ने बताया कि हमें वहां से सुरक्षित तौर पर एयरपोर्ट पर ले जाया गया।रनवे सुबह चार बजे शुरू हुआस्पाइस जेट का क्यू 400 एयरक्राफ्ट मौसम खराब होने की वजह से ओवरशूट हुआ था। सुबह 4 बजे से रनवे शुरू हुआ है। सोमवार को सभी उड़ानों की नियमित आवाजाही रही। -संजया पाणिग्रही, निदेशक सूरत एयरपोर्ट5 इमारतों के मालिकों ने अवैध निर्माण तोड़ा, चार भी तोड़ने के लिए राजीएयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में बाधा बनी 47 परियोजनाओं में से 9 ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ने के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर को पत्र लिखा है। इनमें से पांच ने तय ऊंचाई से बढ़ा हिस्सा तोड़कर रिपोर्ट एयरपोर्ट को सौंप दी है। 47 परियोजनाओं में 210 एेसी इमारतें थीं जिनकी ऊंचाई 1 से 12 मीटर तक अवैध रूप बढ़ा दी गई थी। इन्हें नोटि स दिए गए थे। दि संबर 2018 से फर वरी 2019 तक नौ परियोजनाओं के मालि कों ने खुद ही इमारतों को तोड़ने के लिए कहा था। वेसू में स्थित श्या म लक्जरिया ने एएआई को 13 दि संबर 2018 में पत्र लिखा था। उसी दिन शुभ रेसीडेंसी ने कम्प्लाइंस के लिए पत्र लिखा। अक्टू बर 2018 में सुमंगल इंफ्रा और दिसंबर में एसएनएस स्पैंडिड ने पत्र लिखा था। हैप्पी होम एक्सलेंसिया, एलेंसा, शिल्प रेजिडेंसी और नंदिनी-2 ने जनवरी, 2019 में पत्र लिखा, जबकि रत्न ज्योति ने फरवरी 2019 में पत्र लि खा। इनमें से श्याम लक्जरिया, हैप्पी होम एक्सेलेंसिया, हैप्पी एलेंजा, नंदिनी-2 और रत्न ज्योति ने निर्धारित ऊंचाई से अतिरिक्त निर्माण को तोड़ कर एयरपोर्ट को बता दिया है।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 10:18 UTC