इस वक्त देश ही नहीं दुनियाभर में अगर किसी एक शादी की चर्चा हो रही है तो वह आकाश अंबानी और श्लोका की शादी। इस शाही शादी में सबकुछ परफेक्ट था। ऐसे में क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि आखिर दुल्हन श्लोका का ब्राइडल लहंगा किसने तैयार किया था? श्लोका मेहता अब श्लोका अंबानी बन चुकी हैं कि शादी के वक्त श्लोका ने रेड कलर का जो ब्राइडल लहंगा पहना था उसे मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला ने तैयार किया था। इस बात का खुलासा खुद इस डिजाइनर जोड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया। सिर्फ श्लोका ही नहीं बल्कि श्लोका की सास नीता अंबानी का रेड कलर का लहंगा और ननद ईशा अंबानी का बेबी पिंक कलर का लहंगा भी अबू जानी संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था।श्लोका के ब्राइडल लुक की बात करें तो अबू और संदीप ने श्लोका के लिए ट्रडिशनल रेड और गोल्डन कलर का लहंगा तैयार किया था जिस पर रेड कलर से बेहद खूबसूरत और बारीक हैंड-एम्ब्रॉयडरी की गई थी। साथ ही रेड कलर का नेट का दुपट्टा जिस पर गोल्डन कलर से बारीक काम किया गया था। जूलरी की बात करें तो श्लोका ने ग्रीन कलर का कुंदन चोकर नेकलेस पहन रखा था और साथ में मैचिंग ईयररिंग्स, 3 लेयर वाला लंबा सा रानी हार, बेहद खूबसूरत माथा पट्टी, बड़ी सी नथ और हाथों में लाल रंग का चूड़ा।बात नीता अंबानी की करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का फुल वर्क वाला हेवी लहंगा पहना हुआ था जबकी लहंगे का दुपट्टा लाल रंग का था। साथ में कुंदन वर्क वाला ग्रीन कलर का हार, मैचिंग ईयर रिंग्स, मांगटीका और नथ के साथ नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।तो वहीं, ईशा अंबानी ने बेबी पिंक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। ईशा के लहंगे पर मोती और जड़ी का वर्क किया हुआ था। साथ में मैचिंग चोकर नेकलेस, लड़ियों वाला रानी हार, मैचिंग ईयर रिंग और मांगटीका।कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का ढाई करोड़ रुपये का 240 डायमंड्स वाला हैंडबैग ट्रेंड कर रहा था और अब नीता अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी की हील्स ट्रेंड कर रही है।अपने ग्रैंड वेडिंग के बाद अब आकाश और श्लोका अंबानी आए दिन अपने स्टाइलिश अपीयरेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों क्रिकेटर युवराज सिंह ने मुंबई में अपनी रिटायरमेंट बैश की पार्टी रखी थी जिसमें नीता अंबानी के अलावा आकाश अंबानी और श्लोका भी पहुंचे थे। इस दौरान श्लोका ने शिमरी ब्लू कलर की प्लीटेड स्कर्ट और वाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहन रखा था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा श्लोका का फुटवेअर।श्लोका ने सोफिया वेबस्टर की आइकॉनिक हील्स पहन रखी थी जिसमें पीछे की तरफ बेहद खूबसूरत बटरफ्लाई बनी हुई थी। यह दुनिया के सबसे फेमस हील्स डिजाइन्स में से एक है और दुनिया के कई फेमस सिलेब्रिटीज इस तरह की हील्स पहने नजर आते हैं। अब इसकी कीमत की बात करें तो सोफिया वेबस्टर की इस आइकॉनिक बटरफ्लाई हील्स की कीमत 50 हजार रुपये है।
Source: Navbharat Times July 02, 2019 10:07 UTC