सिंगापुर में भगोड़े नीरव मोदी की बहन और बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, 44 करोड़ रुपये सीज - News Summed Up

सिंगापुर में भगोड़े नीरव मोदी की बहन और बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, 44 करोड़ रुपये सीज


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सिंगापुर हाई कोर्ट ने पीएनबी धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी की बहन और बहनोई के बैंक अकाउंट की जमा को फ्रीज करने का आदेश सुनाया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। ईडी ने कहा कि सिंगापुर हाई कोर्ट ने नीरव मोदी की बहन और बहनोई के करीब 44.41 करोड़ रुपयों को फ्रीज करने का आदेश दिया है।न्यूज एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक अकाउंट ब्रिटिश वर्जिन आईलेंड में स्थित पविलियन पॉइंट कॉर्पोरेशन के नाम से है, जो कि पूर्वी मोदी और मयंक मेहता की लाभ स्वामित्व वाली कंपनी है। इस समय नीरव मोदी की बहन और बहनोई दोनों ही लंदन में बैंक धोखाधडी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में हैं।प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले 27 जून को नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी के 283 करोड़ रुपये जमा वाले एक स्विस बैंक खाते को कुर्क कर लिया था। कुर्की के आदेश को लागू करने के लिए लेटर्स रोगेटरी को विदेशी न्याय अधिकार क्षेत्र के अधिकारियों को भी भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 13,500 करोड़ के पीएनबी बैंक धोखाधडी मामले में यह कार्रवाई की है।Posted By: Pawan Jayaswal


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */