Gold Rate Today: आज बाजार में लुढ़की चांदी और सोने का यह रह गया भाव - News Summed Up

Gold Rate Today: आज बाजार में लुढ़की चांदी और सोने का यह रह गया भाव


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव लगभग स्थिर बने रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 20 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जहां सोने की कीमतें करीब-करीब स्थिर रही वहीं, आज चांदी में मंदी देखने को मिली है। चांदी आज 70 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह मंदी हुई है।वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ 1,391.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी मामूली बढ़त के साथ 15.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है।राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 20 रुपये की गिरावट के साथ 34,120 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 20 रुपये की गिरावट के साथ 33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने के कारण सोने की कीमतों में यह मामूली मंदी देखी गई है।उधर चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी मंदी देखी गई। यह 158 रुपये गिरकर 36,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर और चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।Posted By: Pawan Jayaswal


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */