Hindi NewsLocalRajasthanJaisalmerMinister Shale Mohammad And MLA Ruparam Along With Janab Khan And Ranveer Godara Became PCC Membersजैसलमेर से 4 पीसीसी सदस्य बनाए: चार ब्लॉक से एक-एक नेता बना, मंत्री शाले मोहम्मद और MLA रूपाराम भी शामिलजैसलमेर। शाले मोहम्मद, रणवीर सिंह गोदारा, रूपाराम धनदेव व जानब खान पीसीसी सदस्य मनोनीत।जैसलमेर में कांग्रेस के बनाए चार ब्लॉक में से एक-एक नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पोकरण से विधायक व मंत्री शाले मोहम्मद, जैसलमेर विधानसभा से MLA रूपाराम धनदेव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सम ब्लॉक से पंचायत समिति सदस्य जानब खान को और सांकड़ा से रणवीर सिंह गोदारा को बनाया गया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया कि जैसलमेर में 2 विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें 2 -2 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक से 1 कांग्रेसी नेता को पीसीसी का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 400 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदेश कांग्रेस सदस्य के तौर पर चुनाव किया गया है। जैसलमेर और पोकरण विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, जाट व अनुसूचित जाति/जनजाति के वोट ज्यादातर कांग्रेस के पक्ष के ही माने जाते हैं। ऐसे में जैसलमेर में मुस्लिम मेघवाल गठबंधन से कांग्रेस को हमेशा से ही फायदा होता आया है। इस बार 2 मुस्लिम, एक मेघवाल, व 1 जाट को पीसीसी सदस्य बनाया गया है। इनको अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के साथ साथ अगले विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत दिलवाने की भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी होगी।
Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 08:26 UTC