तमिलनाडु में आरएसएस कार्यकर्ता के आवास पर फेंका पेट्रोल बम - News Summed Up

तमिलनाडु में आरएसएस कार्यकर्ता के आवास पर फेंका पेट्रोल बम


डिजिटल डेस्क, चैन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चैन्नई के चितलापक्कम में एक आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन के निज निवास पर पेट्रोल बम फेंका गया। बम के फेंकने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौन बन गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।चेन्नई के पास तांबरम में चित्लपक्कम में RSS के कार्यकर्ता सीतारमन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया। पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 अज्ञात लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है: तांबरम पुलिस, तमिलनाडु pic.twitter.com/uW7lqI6AoFपुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब चार बजे हमने तेज धमाके की आवाज सुनी और घर के बाहर आग जलते हुए देखी। आनन फानन में हम सबने मिलकर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए है।


Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 07:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */