Lucknow Samachar: निगोहां/ दमाद पर हमला - attack on nigohan / tomato - News Summed Up

Lucknow Samachar: निगोहां/ दमाद पर हमला - attack on nigohan / tomato


\Bदमाद को चाकू मारा\B- पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की रिपोर्ट दर्ज की\Bएनबीटी, निगोहां :\B निगोहां में देररात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। चाकू सीने और पीठ में लगा है। पुलिस ने युवक का मेडिकोलीगल करवाकर एफआईआर दर्ज की है। युवक का आरोप है कि उस पर यह जानलेवा हमला उसके ससुर ने किया है।नारायन खेड़ा गांव के सुभाष चन्द्र ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी नगराम धोबइया गांव के राजेन्द्र की बेटी पुंजा से हुई थी। एक वर्ष पहले पत्नी से अनबन हो गई थी। इसके बाद से वह अपने मायके में है। उसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। रविवार को वह नगराम के नऊवा खेड़ा गांव में एक निमंत्रण में गया था। लौटते समय उसके ससुर राजेन्द्र अपने भाई शिवबालक के साथ पीछा कर शिवपुरा जंगल के पास उसे घेर लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू का वार सीने पर, पीठ पर व हाथ पर लगा। शोरगुल मचने पर राहगीरों के आने पर दोनों आरोपित मौके से भाग निकले, पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ निगोहां जगदीश पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।


Source: Navbharat Times May 14, 2019 01:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */