जो भाषा वे बोलती है, मैं नहीं बोल सकता, लेकिन मेरे सवाल जायज हैं। आप ईमानदारी से दलित हित की बात करती हो, एक बहन हो, महिला हो, एक दलित बेटी के बलात्कार का जरा भी दर्द हो तो राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। इसका जवाब तो दिया नहीं...बाकी मुझको कोई गालियां दे तो लोग मेरी तरफ नहीं देखते हैं, गालियां देने वाले की तरफ देखते हैं।-नरेंद्र मोदी, पीएमएनबीटी ब्यूरो, लखनऊबसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी दूसरों की बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे? भाजपा नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के पास जाने से डरती हैं। कहीं ऐसा न हो कि जिस तरह मोदी ने पत्नी को छोड़ दिया, उसी तरह उनके पति भी उन्हें छोड़ दें।अलवर में दलित महिला से गैंगरेप के बाद पीएम ने मायावती से राजस्थान सरकार से समर्थन वापसी की अपील की थी। मायावती ने उनपर पलटवार करते हुए कहा था कि सख्त कार्रवाई न होने की सूरत में वह उचित कदम जरूर उठाएंगी, लेकिन क्या प्रधानमंत्री भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ हुए अत्याचार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे? इसी सिलसिले में मायावती ने सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा है कि नरेंद्र मोदी अलवर की घटना की आड़ में घृणित राजनीति कर रहे हैं। महिलाओं से मेरा खास अनुरोध है कि वे इस किस्म के व्यक्ति को अपना वोट कतई न दें और यही आपका मोदी की छोड़ी गई पत्नी के प्रति सही सम्मान भी होगा।गोरखपुर की रैली में मायावती ने कहा कि मोदी कह रहे हैं कि उन्हें गालियां पड़ रही हैं, लेकिन जो गाली खाने का काम करता है, उसे गालियां पड़ती ही हैं।
Source: Navbharat Times May 14, 2019 00:56 UTC