IPL 2019 Bowler Performance - Analysis: Imran Tahir took Rs 7.4 cr less than Jaydev Unadkat, but took 2.5 times more - News Summed Up

IPL 2019 Bowler Performance - Analysis: Imran Tahir took Rs 7.4 cr less than Jaydev Unadkat, but took 2.5 times more


इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन रविवार को खत्म हो गया। मुंबई इंडियंस चैम्पियन बना और चेन्नई सुपरकिंग्स रनरअप रहा। इस सीजन में कम कीमत में खरीदे या रिटेन किए गए कई गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के टॉप-5 हाइएस्ट विकेट टेकर्स में जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा को छोड़कर किसी भी गेंदबाज की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं थी। इमरान ताहिर ने 26 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल की। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने में फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट को 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे नीलामी में वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। हालांकि, जयदेव ने 11 मैच में 39.80 के औसत से सिर्फ 10 विकेट लिए, यानी एक विकेट लेने में उन्हें औसतन 40 रन देने पड़े।वरुण को ऑलराउंडर के तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। पंजाब ने उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका दिया। हालांकि, वरुण उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट लिया। वे कोई रन नहीं बना पाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया।आईपीएल-12 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कगिसो रबाडा दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 12 मैच में 25 विकेट लिए। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक चाहर को 2018 सीजन के लिए हुई नीलामी में 80 लाख रुपए में खरीदा था। उसने इस साल भी उन्हें रिटेन किया। दीपक 17 मैच में 22 विकेट लेकर हाइएस्ट विकेट टेकर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।राजस्थान रॉयल्स ने श्रेयस गोपाल को पिछले सीजन के लिए 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था। टीम ने इस सत्र के लिए भी उन्हें रिटेन किया। उन्होंने 14 मैच में 7.22 के इकॉनमी से 20 विकेट लिए। इसके अलावा 7 पारियों में 136.96 के स्ट्राइक रेट से 63 रन भी बनाए।


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 00:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */