Loksabha Election 2019 : मायावती का कांग्रेस को अल्टीमेटम, MP में समर्थन देने पर होगा पुर्नविचारलखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली बसपा मुखिया मायावती ने कांग्रेस के साथ भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का बड़ा आरोप लगाया है। बसपा मुखिया दो दिन उत्तर प्रदेश के बाहर रहने के बाद आज फिर लखनऊ में हैं।मायावती ने आज एक बार ट्वीट से फिर कांग्रेस के साथ भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि यह दोनों दल (कांग्रेस व भाजपा) किसी भी मायने में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने में एक-दूसरे से पीछे नहीं हैं। दोनों ने केंद्र में सरकार बनाकर अपना उल्लू सीधा किया है।मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत के कांग्रेस में शामिल किए जाने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कमलनाथ को जारी समर्थन पर फिर से विचार करने की धमकी दी है।मायावती ने कहा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी भाजपा से कम नहीं। मध्य प्रदेश में गुना लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस ने वहां पर तो डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी। अब तो वहां कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।Posted By: Dharmendra Pandey
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 07:52 UTC