मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। हफ्ते के मध्य में कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा।वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यस्त बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर अधिकारी तथा मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य में क्रोध तथा तनाव से दूर रहें। आपका घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। धन का खर्च सोच-समझकर करें। हफ्ते का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकता है।मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपको संतान तथा मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें तथा खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चिंता से बचें। कोई शुभ समाचार आपकी प्रसन्नता बढ़ा सकता है।कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनसे आपको लाभ मिलेगा। इस हफ्ते प्रेमीजनों को कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता सकारात्मक रहेगा। इस हफ्ते धन खर्च को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। इस हफ्ते कोई मित्र आपको आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। भाग्य आपके लिए सहायक रहेगा। लोगों के बीच आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर रहें। इस हफ्ते आपको धन का अच्छा लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी कार्यों में आ रही परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव बढ़ेगा। हफ्ते के मध्य में आलस्य परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य मिल सकता है।तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के योग बन सकते हैं। धन के लिहाज से हफ्ता लाभदायक रहेगा। हफ्ते के मध्य में मानसिक उलझनें रह सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। धन का व्यय संभव है।वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार तथा कमीशन से जुड़े जातकों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष के लोग भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत और खर्च को लेकर चिंता हो सकती है।धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में समय अच्छा रहेगा। व्यापारिक लाभ तथा उपहार प्राप्ति के योग हैं। पुराने लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भाई तथा संतान से लाभ और सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। हफ्ते के मध्य में वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। मित्रों द्वारा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता अच्छा रहेगा। हफ्ते के मध्य में कार्यों को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप सफल रहेंगे। आय से संबंधित मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में किसी की मदद पर खर्च संभव है।कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के मन में शुभ विचारों की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताओं में वृद्धि होगी। निजी व्यापार करने वालों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी, लेकिन आलस्य के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। संतान से लाभ और सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है।मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यों को लेकर कुछ मानसिक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। धन संबंधी चिंताएँ दूर हो सकती हैं। धन लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा।साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित है।Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)Call: +91-6261231618kalashantijyotish@gmail.comhttp://www.kalashantijyotish.com
Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 20:36 UTC