खास बातें सेना को हिमालय पर मिले 'हिम मानव' के पदचिन्ह बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पोस्ट कर डाला येति का वीडियो इस तस्वीर पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैंभारतीय सेना (Indian Army) को 'हिम मानव' ( Yeti या Snowman) के पैरों के निशान मिले हैं. सेना ने इसकी कुछ तस्वीरों को शेयर कर इस बात का दावा किया है. सेना का यह भी दावा है इन पैरों के निशान 32x15 इंच के हैं. शेयर की गईं यह तस्वीरें नेपाल के मकालू बेस कैंप के करीब की हैं. सेना ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है, जो इस समय सुर्खियां बटोर रही है.
Source: NDTV April 30, 2019 07:45 UTC