वाराणसी, जेएनएन। लहुराबीर स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की प्रेसवार्ता में पहुंचे बीजेपी के बागी व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर जमकर वार किया। उनको झूठ की फैक्ट्री और हिंदू धर्म विरोधी बताते हुए अपना विरोध जताया। वहीं उन्होंने पूर्व पीएम व भारत रत्न राजीव गांधी को भी भ्रष्टाचारी बताने को लेकर पीएम पर निशाना साधा। कहा कि हिन्दू धर्म में किसी के स्वर्गवास होने के बाद इस तरह की बातें ठीक नहीं होती।बताया कि जातिगत समीकरण के तहत राष्ट्रपति का चयन किया गया जबकि लालकृष्ण आडवाणी जैसे योग्य व्यक्ति की उपेक्षा की गई। कहा राजीव गांधी ईमानदार थे यह बात खुद राष्ट्रपति व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने हमसे साझा किया है। अजय अग्रवाल ने रायबरेली से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी की बात से इंकार करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी व शाह की तानाशाही से नाराज हैं। उनकी भावना को लेकर मोदी को हराने के लिए बनारस में आया हूं। कांग्रेस के अजय राय उनको हरा रहे हैं इसलिए इनके समर्थन में वाराणसी आया हूं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Abhishek Sharma
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 06:37 UTC