खास बातें पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक हवाई सर्वेक्षण भी किया नवीन पटनायक की तारीफ कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान 'फानी' से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि 'नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं'. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. संयुक्त राष्ट्र ने भी इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार की सराहना की है.
Source: NDTV May 06, 2019 06:33 UTC