Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी आज बेहद व्यस्त, चार जिलों में रोड शो तथा जनसभा - News Summed Up

Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी आज बेहद व्यस्त, चार जिलों में रोड शो तथा जनसभा


Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी आज बेहद व्यस्त, चार जिलों में रोड शो तथा जनसभालखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में वैसे तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा काफी व्यस्त हैं, लेकिन आज उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गई है। प्रियंका गांधी आज चार जिलों में रोड शो के साथ जनसभाएं भी करेंगी। उनके आज के इस रोड शो तथा जनसभा-नुक्कड़ सभा का प्रभाव करीब आठ लोकसभा क्षेत्र पर पडऩे की संभावना है।प्रियंका गांधी वाड्रा आज सिद्धार्थनगर के साथ बस्ती, संतकबीरनगर व भदोही में हैं। प्रियंका गांधी सिद्धार्थनगर में आज डुमरियागंज से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय के समर्थन में में सुबह 11.30 बजे जनसभा करेंगी। यहां उनका रोड शो भी है। इसके बाद वह दोपहर 12.25 बजे हेलीकाप्टर से बस्ती के लिए रवाना होंगी। बस्ती में पार्टी प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के पक्ष में प्रियंका का संबोधन दोपहर 12.50 बजे से शुरू होकर 1.40 बजे तक चलेगा।बस्ती में प्रियंका गांधी दिन में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह पक्ष में रोड शो करेंगी। इसके बाद वह संतकबीरनगर में करीब दो बजे कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण की 14 सीटों के लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भदोही में पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत यादव के पक्ष में शाम को पांच बजे चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगी।लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही में 12 मई को मतदान होगा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dharmendra Pandey


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */