Loksabha Election 2019 : उत्तर प्रदेश में बसपा के छह और प्रत्याशी घोषित - News Summed Up

Loksabha Election 2019 : उत्तर प्रदेश में बसपा के छह और प्रत्याशी घोषित


लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने छह प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। बसपा ने अब तक अपने कोटे के 38 में से 17 प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है।पहली सूची में 11 तथा आज जारी दूसरी सूची में छह प्रत्याशियों का नाम है। यह सभी सीट गठबंधन के तहत बसपा के खाते में हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मिश्रिख, अकबरपुर, जालौन और हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित किए हैं।बहुजन समाज पार्टी ने शाहजहांपुर (सुरक्षित) सीट से अमर चंद्र जौहर, मिश्रिख (सुरक्षित) सीट से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन (सुरक्षित) सीट से पंकज सिंह तथा हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : मायावती का आरोप - भाजपा ने चंद्रशेखर को बसपा का वोट काटने में लगायाइससे पहले बसपा ने अपनी पहली सूची में 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। पहली सूची में पहले, दूसरे व तीसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी थी। पहली सूची में सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, अमरोहा से दानिश अली, मेरठ से याकूब कुरैशी, नगीना से गिरीश चंद्र, बिजनौर से मालूक नागर, गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर, अलीगढ़ से अजित बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, फतेहपुर सिकरी से गुड्डू पंडित और आंवला से रूचि वीरा का नाम था। सपा और रालोद के साथ गठबंधन कर बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।सपा-रालोद से गठबंधन के मद्देनजर 80 लोकसभा सीटों में से अबकी 38 सीटों पर ही बसपा चुनाव लड़ रही है। इनमें से अपने कोटे की पहले चरण की चार, दूसरे की छह और तीसरे की एक संसदीय सीट के लिए घोषित अब तक के प्रत्याशियों में मात्र एक महिला थी। आज पार्टी की दूसरी सूची में चौथे चरण के सभी छह प्रत्याशियों के नाम हैं। गौरतलब है कि चौथे चरण की 13 लोकसभा सीटों में से सात पर सपा चुनाव लड़ रही है। माना जा रहा है कि पांचवे चरण के प्रत्याशियों की सूची अगले सप्ताह आएगी। पांचवें चरण की 14 सीटों में से रायबरेली व अमेठी सीट पर जहां गठबंधन ने प्रत्याशी न उतारने का फैसला कर रखा है वहीं शेष 12 सीटों में से सिर्फ पांच सीटें ही बसपा के कोटे में हैं। अन्य सात पर सपा चुनाव लड़ेगी।चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेंPosted By: Dharmendra Pandey


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 06:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */