निशानेबाजी / श्रेया ने जूनियर वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता - News Summed Up

निशानेबाजी / श्रेया ने जूनियर वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता


Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 12:23 PM ISTभारतीय शूटर का प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण, 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिक्स्ड टीम में जीत चुकी हैं सोना10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर भारतीय शूटर्स का कब्जाताइपे (ताइवान). भारतीय शूटर श्रेया अग्रवाल ने सोमवार को यहां एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में जूनियर वर्ग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 18 साल की श्रेया ने फाइनल में 252.5 अंक हासिल किए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस वर्ग में भारत की मेहुली घोष ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 228.3 का स्कोर किया।श्रेया ने चीन की रुओझू का रिकॉर्ड तोड़ाजूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब तक चीन की रुओझू झाओ के नाम था। रुओझू ने पिछले साल 22 अप्रैल को कोरिया में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 252.4 का स्कोर किया था। श्रेया इस प्रतियोगिता में यशवर्धन के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक पहले ही जीत चुकी हैं। उस इवेंट में मेहुली घोष और केवल प्रजापति की भारतीय जोड़ी रजत पदक जीतने में सफल रही थी।प्रतियोगिता में भारत के 22 पदककोरिया की पार्क हेजिन ने 250.6 अंक के साथ रजत पदक पक्का किया। इस इवेंट में भारत की एक अन्य शूटर रक्षणा कवि चक्रवर्ती ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन वे पदक जीतने में असफल रहीं। वे 205.9 का ही स्कोर कर पाईं। इस प्रतियोगिता में भारतीय निशानेबाज अब तक 12 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीत चुके हैं।यशवर्धन ने स्वर्ण, केवल प्रजापति ने रजत और ऐश्वर्य प्रताप ने कांस्य पदक जीतेइससे पहले 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग के तीनों पदक भारतीय शूटर्स ने जीते। भारत के यशवर्धन ने 249.5 अंक के साथ स्वर्ण, जसवंतभाई केवल प्रजापति ने 247.3 अंक के साथ रजत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 226.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। यशवर्धन और केवल का प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */