Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने 56 बूथों पर दर्ज कराई गड़बड़ी की शिकायतLok Sabha Election 2019 - भाजपा ने चौथे चरण में झारखंड की तीन संसदीय सीटों के लिए हुए चुनाव में चतरा के 51 बूथों सहित कुल 56 बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष दर्ज कराई है। भाजपा के शिव कुमार शर्मा और सुधीर श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इस संदर्भ में ब्योरावार शिकायत की। बीजेपी की ओर से की गईं सभी शिकायतें पीठासीन पदाधिकारियों, पुलिस और प्रशासन के पदाधिकारियों से संबंधित थीं।Posted By: Alok Shahi
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 04:38 UTC