Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 10:22 AM ISTसूरत के सिविल अस्पताल में 7 साल के बच्चे का साढ़े सात घंटे ऑपरेशन चला20 सेंटीमीटर की हड्डी निकाली, जिसमें 18 सेंटीमीटर गांठ थीसूरत. यहां के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने एक सात के बच्चे का रेयर ऑपरेशन किया। बच्चे की जांघ में 18 सेमी की कैंसर की गांठ थी। इसे ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने पहले उसकी 20 सेमी की हड्डी निकाली। काट-छांट करने के बाद दूसरे अस्पताल में हड्डी का रेडिएशन कराया, फिर वापस लाकर स्क्रू-प्लेट से उसे दोबारा फिट कर दिया।यह ऑपरेशन सिविल अस्पताल के ऑर्थो विभाग की यूनिट-1 में डॉ. राहुल परमार और उनकी टीम ने किया। ऑपरेशन 7.5 घंटे तक चला। बच्चे की हालत अब स्थिर है। यूनिट के इंचार्ज डॉ. अंसुल गुप्ता ने बताया कि डॉ. राहुल परमार ने बताया कि बच्चे के हिप से घुटने तक की हड्डी 29 सेमी की थी। इसमें 18 सेमी तक ट्यूमर ही था। हमने नसों को बचाते हुए 20 सेमी का हिस्सा 3.30 घंटे में निकाला। 1.5 घंटे रेडिशन प्रोसेस में लगे। सवा दो घंटे में हड्डी को जोड़ दिया। 10 लाख लोगों में किसी एक को इविंग्स सर्कोमा कैंसर होता है। इसके ऑपरेशन को एक्सट्राकार्पोरियल ई-रेडिएशन बोलते हैं।7.5 घंटे के ऑपरेशन में डाॅक्टरों ने ये कियासुबह 10 से दोपहर 1:30 बजेः 20 सेमी हड्डी निकालीदोपहर 2:45 से 3:15 बजेः हड्डी का रेडिएशन करायादोपहर 3:15 से शाम 5:30 बजेः हड्डी उसी जगह लगाई
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 04:34 UTC