मंगलवार को महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल खरीदना, जानिए क्या रहे आज के दाम - News Summed Up

मंगलवार को महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल खरीदना, जानिए क्या रहे आज के दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। आज सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 5 पैसा प्रति लीटर और डीजल भी 5 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 5 पैसा महंगा होकर 73.13 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि बीते दिन इसके दाम 73.08 रुपये प्रति लीटर रहे थे। जबकि डीजल के दाम भी बढ़कर 66.71 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं। बीते दिन इसकी कीमत 66.66 रुपये प्रति लीटर रहे थे।यहां आपको बता दें कि अगर सभी प्रमुख महानगरों की बात करें सबसे कम टैक्स के कारण दिल्ली में फ्यूल की कीमतें सबसे कम हैं। सोमवार के कारोबार में सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा था जबकि डीजल की कीमतों में 5 पैसा प्रति लीटर (सभी प्रमुख महानगरों में) का इजाफा किया था।इसके साथ ही आज कोलकाता में पेट्रोल 5 पैसा प्रति लीटर महंगा होकर 75.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार को इसके दाम 75.10 रुपये प्रति लीटर रहे थे। वहीं कोलकाता में डीजल की कीमतें 5 पैसे के इजाफे के साथ 68.40 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई हैं।ठीक इसी तरह आज चेन्नई में पेट्रोल महंगा होकर 75.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे महंगा होकर 70.44 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। इसके अलावा आज मुंबई के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 78.70 रुपये और डीजल के लिए 69.83 रुपये चुकाने पड़े।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */