Happy B'day Rohit Sharma: कैसे एक उंगली की चोट ने बना दिया रोहित शर्मा को 'हिटमैन' - News Summed Up

Happy B'day Rohit Sharma: कैसे एक उंगली की चोट ने बना दिया रोहित शर्मा को 'हिटमैन'


Happy B'day Rohit Sharma: कैसे एक उंगली की चोट ने बना दिया रोहित शर्मा को 'हिटमैन'नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज यानि कि 30 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो रोहित शर्मा अभी आइपीएल (IPL) में व्यस्त हैं, लेकिन वह विश्व कप (World Cup) 2019 में भारतीय पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। ICC ने रोहित शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पूछा कि क्या वह इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में एक और दोहरा शतक मार पाएंगे? 🎂 He has scored three double-hundreds in ODIs – the most by any batsman – including the highest individual score of 264. Can he add another double 💯 to his tally at #CWC19? pic.twitter.com/FDvwxLYaNdIPL ने भी किया विशइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर रोहित शर्मा को बर्थडे विश किया है। ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया गया, जिसमें 2012 में उनके द्वारा कोलकता के ईडन गार्डन स्टेडियम में बनाए गए शतक को दिखाया गया है। आइपीएल में यह उनके द्वारा मारा गया एक मात्र शतक है। T-20 करियर की बात करें, तो उनके नाम कुल 5 शतक दर्ज हैं।Many happy returns, Rohit Sharma 🎂 As @ImRo45 turns a year older, take a look at his 109* in IPL 2012 at his favourite Eden Gardens! Relive that knock 📹 - https://t.co/URw3Dm4Ipg pic.twitter.com/Ojahh8ZeuMदो बार मुंबई को बनाया IPL चैंपियनरोहित शर्मा ने साबित किया कि वह न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि एक अच्छे कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा इससे पहले बतौर मुंबई इंडियंस के कप्तान दो बार आइपीएल का खिताब जीत चुके हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 2015 और 2017 में यह कारनामा कर चुकी है।Posted By: Rajat Singh


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 04:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */