pic.twitter.com/Veigz8dWar — IndianPremierLeague (@IPL) December 16, 201811:27 AM एक साल में दो बार नीलामी यह नीलामी अगले साल होने वाले 12वें सत्र के लिए हो रही है। इस साल में यह दूसरी बार नीलामी होगी। इससे पहले जनवरी में 2018 सत्र के लिए नीलामी हुई थी। हालांकि आइपीएल की नीलामी जनवरी या फरवरी में होती है, लेकिन अगले साल वनडे विश्व कप और भारत में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर आइपीएल के मार्च में शुरू होने की संभावना है और ऐसे में फ्रेंचाइजियों को तैयारी करने का समय कम मिलेगा, इसलिए नीलामी जल्दी की जा रही है। A couple of days more till we see the eight teams battle it out at the VIVO #IPLAuction. pic.twitter.com/3RB9R27YQd — IndianPremierLeague (@IPL) December 18, 201811:17 AM हेटमायर की लिए लगेगी होड़ इस नीलामी में युवराज सिंह, मोहम्मद शमी सरीखे खिलाड़ियों की बोली पर तो सभी की नजरें रहेंगी ही, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसे अपने बेड़े में शामिल करने के लिए सभी फ्रैंचाइज़ी मालिकों में होड़ लगने की उम्मीद है। ये खिलाड़ी है वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर। इसकी वजह है भारत में खेली गई वनडे सीरीज़ में इस खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन।11:12 AM क्या इस बार बिकेंगे इशांत शर्मा? इस समय ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी आइपीएल की इस नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। पिछली नीलामी में इशांत को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और वो अनसोल्ड रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार कोई टीम इस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी? 11:09 AM किस टीम में शामिल होंगे शमी? भारतीय तेज गेंदबाज मो.
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 05:42 UTC