LIVE Bihar CM Nitish Kumar Oath Taking Ceremony : Amit Shah and JP Nadda to get Grand Welcome, Mukesh Sahni lost election but will become Minister - News Summed Up

LIVE Bihar CM Nitish Kumar Oath Taking Ceremony : Amit Shah and JP Nadda to get Grand Welcome, Mukesh Sahni lost election but will become Minister


LIVE बिहार सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह: अमित शाह और जेपी नड्डा के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां, चुनाव हार गए मगर मंत्री बनेंगे मुकेश सहनीआज नीतीश के साथ तारकिशोर प्रसाद और नोनिया समाज की रेणु देवी लेंगी डिप्‍टी सीएम पद की शपथ । वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी और हम प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी बनेंगे मंत्री । जदयू से छह और भाजपा से सात विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।पटना, जेएनएन । LIVE Bihar Chunav 2020 Govt Formation: 17वीं बिहार विधान सभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे आयोजित किया गया है। नीतीश कुमार के साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे। आज आठ से दस मंत्री शपथ ले सकते हैं। उपमुख्‍यमंत्री पद पर माना जा रहा था कि भाजपा नेता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी फिर से शपथ लेंगे। मगर सबकों चौंकाते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। उपनेता रेणु देवी को चुना गया है। भाजपा कोटे से इस बार दो डिप्‍टी सीएम बनाने की बात है।बता दें कि रविवार 15 नवंबर को सीएम आवास में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुना गया । इसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया । राज्‍यपाल द्वारा सरकार बनाने के आमंत्रण के बाद आज, सोमवार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।आज भी बिहार की राजनीति में बेहद अहम दिन है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच महागठबंधन ने अब तक सरकार बनाने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। उधर डिप्‍टी सीएम पद पर कई दावेदारों के चर्चे हैं।बिहार की पॉलिटिक्‍स की ताजा, सटीक, सच्‍ची और सबसे तेज खबरों के पल-पल के अपडे्टस के लिए बने रहिए हमारे साथ :LIVE Bihar Chunav Government Formation Latest News Updates :03: 05 बजे - पटना के गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में चित्रगुप्‍त पूजा में पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी शामिल हुए ।02: 53 बजे - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के स्वागत के लिए भाजपा के पार्टी के दिग्गज नेता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सांसद विवेक ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर भव्‍य स्वागत के लिए जुटे हैं।02: 35 बजे - भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और वर्तमान राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज अपराह्न तीन बजे विशेष विमान से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट में प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता उनके स्‍वागत को पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में भाजपा के कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़ों के साथ दोनों नेताओं को ग्रैंड वेलकम देने डटे हुए हैं। दीघा से विधायक संजीव चौरसिया ने बताया कि भाजपा के दोनों दिग्‍गज नेताओं के अभिनंदन के लिए विशेष रथ भी तैयार किया गया है। उनके उपर गुलाब के पंखुडि़यों की बारिश की जाएगी।02: 18 बजे - राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। कोविड-19 के कारण गाइडलाइन के मुताबिक कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। समारोह में शामिल होने वाले सभी माननीय व अधिकारी अपनी कोरोना जांच पहले ही करा चुके हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से आने वाले अतिथियों के लिए एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है।01: 56 बजे - हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा प्रमुख व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। वे वर्तमान में भाजपा कोटे से विधान पार्षद हैं। बता दें कि पहली बार मांझी की पार्टी ने विधान सभा चुनाव में चार सीट जीती हैं। जदयू ने उन्‍हें अपने कोटे से सात सीटें दी थी। इसके पहले मांझी ने खुद ही कोई मंत्री पद लेने से इन्‍कार कर दिया था। कहा था कि सीएम बनने के बाद मंत्री पद लेना उचित नहीं होगा।01: 34 बजे - आज जदयू से छह और भाजपा से सात विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और शीला देवी मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा से तारकिशाेर प्रसाद और रेणु देवी डिप्‍टी सीएम पद की तथा मंगल पांडे्य, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रताप सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।01: 34 बजे - विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर से विधान सभा चुनाव हार गए हैं। मगर आज वे नई सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। बता दें कि भाजपा ने वीआइपी को अपने कोटे से 11 सीटें दी थी। जिसमें से चार सीटों पर वीआइपी के प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की है। मुकेश सहनी चुनाव के ऐन पहले टिकट बंटवारे पर अपनी पीठ में छुरा घोपने का आरोप लगाकर महागठबंधन से अलग हुए थे। राजनीति में आने से पहले मुकेश सहनी बॉलीवुड में सेट डिजाइनर थे। देवदास फिल्‍म से उन्‍हें पहचान मिली थी।01: 29 बजे - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को ट्वीट कर सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी है। कहा है कि बहुत सारी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान मिलकर करेंगे।01 : 13 बजे - आज नीतीश कुमार के साथ 15 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसमें जदयू के सात, भाजपा के छह और हम व वीआइपी के एक-एक नेता शामिल हो सकते हैं। फिलहाल जदयू और भाजपा की अलग-अलग बैठक चल रही है। बैठक में मंत्री पद के लिए नेताओं के नाम पर मुहर लगनी है। हालांकि कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भाजपा के


Source: Dainik Jagran November 16, 2020 03:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */